'UCC 18 करोड़ लोगों को टारगेट करने के लिए', ओवैसी बोले- यह संविधान के खिलाफ है
शहर की वीआईपी रोड पर जाते समय ओवैसी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 4-5 बाइक घायल हो गए। जिसके बाद अफरा-तफरी का महौल बन गया।
MP News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बात की। इसके बाद सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड में उन्होंने समान नागरिक संहिता(UCC) के विरोध में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूसीसी को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा यूसीसी पूरी तरीके से संविधान के खिलाफ है। इस कानून से भारत के 18 करोड़ लोगों को टारगेट किया जा रहा है। वहीं देर शाम वीआईपी रोड पर ओवैसी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 4-5 बाइक सवार घायल हो गए।
'हिंदू सक्सेशन एक्ट नॉन हिंदुओं पर थोपा जा रहा'
यूसीसी पर बोलते हुए ओवैसी ने कई पार्टियों पर भी जमकर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा, ' देलगुदेशम पार्टी, जेडीयू, कुमार स्वामी, चिराग पासवान, जयंत चौधरी अगर ये लोग अगर बीजेपी की विचारधारा में ढल चुके हैं, तो अलग बात है। बाबा साहब ने संविधान बनाया। उन्होंन इस बात का ध्यान रखा कि हर कोई अपने मजहब पर चले। यूसीसी संविधान के अनुच्छेद 25, 26, 14 और 29 के खिलाफ है। लेकिन ये जो यूसीसी का बिल है पहले उत्तराखंड, गुजरात, असम और अब मध्य प्रदेश में आ रहा है। हिंदू सक्सेशन एक्ट, हिंदू मैरिज एक्ट आप नॉन हिंदू पर अपोज करनाच हैं. अगर आप कोई और धर्म के कानून को किसी पर जबरदस्ती लागू करेंगे तो यह गलत है।'
'भारत के 18 करोड़ लोगों को टारगेट किया जा रहा'
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यूसीसी को लेकर ओवैसी ने कहा, 'UCC भारत के 18 करोड़ लोगों को टारगेट करने के लिए लाया गया है। इसके पीछे संविधान के आर्टिकल 26 और 29 को खत्म करने की साजिश रची जा रही है। सरकार चाहती है कि अल्पसंख्यकों के अधिकार खत्म कर दिए जाएं। प्रदेश में मुस्लिमों से ज्यादा आदिवासी हैं, लेकिन उन्हें बाहर रखा गया है। मुस्लिमों पर हिंदू मैरिज एक्ट लागू किया जा रहा है। बीजेपी जहां सरकार में है, वहां मस्जिद और कब्रिस्तानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।'
'UP में तीसरी बार BJP की सरकार नहीं बननी चाहिए'
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ओवैसी से आगामी यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर भी सवाल किया गया। इसके जवाब में ओवैसी ने कहा, 'UP में कितनी सीटों पर लड़ेंगे, ये फिलहाल तय नहीं है। लेकिन बीजेपी को तीसरी बार सरकार नहीं बननी चाहिए। इसके लिए हम सभी से गठबंधन के लिए तैयार हैं। कांग्रेस के साथ कुछ भी गलत होता है तो मुझे बी टीम बता देते हैं।'
वहीं सागर में शराबकांड को लेकर ओवैसी ने कहा कि मुख्यमंत्री को देखना चाहिए कि राज्य में लोगों को जहरीली शराब कौन पिला रहा है।
'VIP रोड पर काफिले की गाड़ी आपस में टकराई'
शहर की वीआईपी रोड पर जाते समय ओवैसी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 4-5 बाइक घायल हो गए। जिसके बाद अफरा-तफरी का महौल बन गया। हालांकि फौरन ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इसके कारण आसपास ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ।
.jpg&w=3840&q=75)


