ABOUT US
आयुध डिजिटल मीडिया की स्थापना वर्ष 2021 में विजयदशमी के दिन की गयी थी. इस संस्था को बनाने के पीछे का उद्देश्य स्पष्ट था - समाज की चिंताओं को स्पष्ठ शब्दों में बिना किसी लाग लपेट के समाज के एक बड़े वर्ग तक पहुँचाना. इस संस्था के शुरू होने से पहले इसके तीनों सह-संस्थापक (सौरभ कुमार, अंकित शर्मा, आशुतोष भार्गव) पहले से माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवम संचार विश्वविद्यालय से मीडिया की शिक्षा प्राप्त करने के बाद मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत थे. हमनें बहुत करीब से देखा कि कैसे बहुत बार खबरें सामान्य जन की आवाज की जगह - TRP की दौड़ में फंसकर दम तोड़ देती है. इसके साथ हीं हमनें यह भी अनुभव किया कि मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक गौरव को स्क्रीन में उतना स्थान कभी नहीं मिलता जितना अपराध या राजनीति को मिलता है. हमनें महसूस किया कि कोई भी मध्यप्रदेश के उन जनजातीय वीरों की कहानी नहीं कह रहा जिन्होनें अंग्रेजों को नाकों चने चबाने के लिए विवश कर दिया था.
इन्हीं उदेश्यों को ध्यान में रखते हुए - मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक-सांस्कृतिक गौरव को समाज के सामने लाने, ऐसी ख़बरों को कवर करने जिन्हें TRP की दौड़ में नजरअंदाज कर दिया जाता है और मध्यप्रदेश के जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा और वीरता को स्थान देने के उद्देश्य से आयुध डिजिटल मीडिया की स्थापना हुई. हमनें अपने चार वर्षों की यात्रा में चंदेरी का जौहर, रायसेन के किले की ऐतिहासिकता, महाकाल मंदिर समेत अन्य मंदिरों पर हुए इस्लामिक हमले और उनसे लडने वाले भक्तों के शौर्य के साथ अनेक विषयों को अपने कंटेंट का हिस्सा बनाया. हमनें अनेक सामाजिक कुरीतिओं और समाज में व्याप्त दुर्भावनाओं को अपने कंटेंट का हिस्सा बनाया. Youtube, Facebook, Instagram हमारे लिए समाज से जुड़ने का माध्यम बने और आज हमारा परिवार 10 लाख लोगों से ज्यादा बड़ा है.
इसी क्षेत्र में काम करते हुए हमनें यह महसूस किया कि बहुत सारे विषय ऐसे भी हैं जो मीडिया के विषय उठाने से ठीक होने संभव नहीं हैं. उन विषयों को समाज के बीच लाने के साथ ऐसे जिम्मेदार लोगों तक पहुँचाना भी आवश्यक है जो उसे ठीक करने में अपनी भूमिका निभा सकते हैं. समाज में काम करते हुए हमारे सामने आए अनुभवों को अकादमिक और व्यवस्थित रूप से प्रस्तुत करने के लिए आयुध रिसर्च फाउंडेशन की स्थापना की - आयुध रिसर्च फाउंडेशन आज मध्यप्रदेश के जनजातीय समाज की सांस्कृतिक चेतना को जगाने, परम्पराओं के संरक्षण, माँ नर्मदा के आस पास हो रहे प्रदुषण, जल श्रोतों के आस पास हो रहे अतिक्रमण जैसे संवेदनशील विषयों पर काम कर रहा है.