AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›क्रिकेट›IND vs WI: गुवाहटी वनडे में रिकॉर्ड्स की बारिश! शुभमन गिल का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित की शानदार पारी

IND vs WI: गुवाहटी वनडे में रिकॉर्ड्स की बारिश! शुभमन गिल का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित की शानदार पारी

भारतीय टीम ने वनडे इंटरनेशनल के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। भारतीय मेंस क्रिकेट टीम ने पहली बार वनडे में 400 प्लस रन का स्कोर चेज किया है।

Uday Tagde
By Uday Tagde
Published: 1 Oct 2026
IND vs WI: गुवाहटी वनडे में रिकॉर्ड्स की बारिश! शुभमन गिल का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित की शानदार पारी
भारत ने वनडे में अपना सबसे बड़ा रनचेज किया

IND vs WI 2nd ODI: बुधवार, 30 सितंबर को गुवाहटी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया। इस मैच में 800 से अधिक रन बने। गेंदबाजों की मानों शामत आ गई। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया तो वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 405 रन बना दिए। भारतीय टीम ने जवाब में ऐसी बल्लेबाजी की कि यह टारगेट ही छोटा पड़ गया। टीम इंडिया ने रोहित शर्मा के शतक और शुभमन गिल के दोहरे शतक की मदद से इस टारगेट को 43.3 ओवर में ही दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस खास रन चेज के साथ टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।

भारतीय टीम का वनडे में सबसे बड़ा रन चेज

वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज किया। टीम इंडिया ने 39 गेंदें शेष रहते ही 406 रन बनाकर मैच जीत लिया। इससे पहले भारत ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 362 रनों का सफल रन चेज किया था। सिर्फ इतना ही नहीं, वनडे इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी टीम ने 400 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को हासिल किया है। इस तरह टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।

वेस्टइंडीज ने वनडे का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया

वेस्टइंडीज ने गुवाहाटी में 7 विकेट पर 405 रन बनाए। यह टीम का वनडे में सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले उसका सबसे बड़ा स्कोर 389 रन था, जो उसने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ भी अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा स्कोर 333 रन था। टीम ने यह स्कोर 1983 में जमशेदपुर में बनाया था।

शुभमन गिल का सबसे तेज दोहरा शतक

कप्तान शुभमन गिल के दम पर टीम इंडिया ने लगातार दूसरा मैच जीतते हुए 3 मैचों की ODI सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। गिल ने अपनी कप्तानी पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाई। उन्होंने महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया और ODI इतिहास में सबसे तेज डबल सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले सबसे तेज ODI दोहरे शतक का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम था, जिन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 126 गेंदों में यह कारनामा किया था। गिल ने इस रिकॉर्ड को 9 गेंदों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। गिल ने बतौर भारतीय कप्तान सबसे तेज ODI शतक भी लगाया। उनकी 223* रन की पारी रन चेज में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी बन गया। शुभमन गिल ने 68 पारियों में 11वां वनडे शतक पूरा किया। वे इस फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे कम पारियों में 11 शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने।

रोहित शर्मा के वनडे में 12 हजार रन

रोहित ने मैच में 73वां रन पूरा करते ही वनडे में अपने 12 हजार रन पूरे कर लिए। वे भारत के लिए 12 हजार रन बनाने वाले तीसरे और ओवरऑल सातवें बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

रोहित-गिल की 255 रन की रिकॉर्ड साझेदारी

शुभमन गिल ने 133 गेंदों में नाबाद 223 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर सबसे तेज वनडे डबल सेंचुरी का रिकॉर्ड बनाया। रोहित शर्मा ने भी 75 गेंदों में 101 रन बनाए और गिल के साथ पहले विकेट के लिए 255 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की। जो भारत के लिए पहले विकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है। रोहित-गिल की जोड़ी ने सचिन-सौरव के बीच 1998 में श्रीलंका के खिलाफ हुई 252 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप को पछाड़ दिया। वैसे भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अभी भी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के ही नाम हैं। 2001 में केन्या के खिलाफ दोनों ने मिलकर 258 रन जोड़े थे।

एक वनडे में पांच बल्लेबाजों ने लगाए शतक

गुवाहाटी वनडे में कुल पांच शतक लगे। वेस्टइंडीज के जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के बाद भारत के शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने भी शतक जड़े। यह वनडे इतिहास में पहली बार है जब एक मैच में पांच बल्लेबाजों ने शतक लगाए। सभी लिस्ट-ए क्रिकेट में भी यह सिर्फ दूसरा ऐसा मुकाबला है।

कुलदीप ने 123 वनडे में 200 विकेट पूरे किए

कुलदीप यादव ने 123 वनडे मैचों में 200 विकेट पूरे किए। यह वनडे में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज 200 विकेट हैं। पहले स्थान पर मोहम्मद शमी हैं, जिन्होंने 104 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

#IND vs WI#Shubman Gill#Rohit Sharma#India Highest Run Chase#Guwahati ODI

संबंधित खबरें

भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

क्रिकेट
10 Nov 2026, 03:51 pm
भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, बर्थडे से पहले कोहली की 74 रनों की शानदार पारी; अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, बर्थडे से पहले कोहली की 74 रनों की शानदार पारी; अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट
4 Nov 2026, 03:58 pm
न्यूजीलैंड में अपना पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी! ईशान किशान के टीम से बाहर होने के बाद बैटिंग कोच ने दिए संकेत

न्यूजीलैंड में अपना पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी! ईशान किशान के टीम से बाहर होने के बाद बैटिंग कोच ने दिए संकेत

क्रिकेट
23 Oct 2026, 06:21 pm
भारत ने टी-20 में किया सबसे बड़ा रनचेज, सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी

भारत ने टी-20 में किया सबसे बड़ा रनचेज, सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी

क्रिकेट
22 Oct 2026, 04:55 pm
99 रन पर 'कंगारू' ढेर, फॉलोऑन खेलने को मजबूर; 1970 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार ऐसा हुआ

99 रन पर 'कंगारू' ढेर, फॉलोऑन खेलने को मजबूर; 1970 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार ऐसा हुआ

क्रिकेट
21 Oct 2026, 07:35 pm
BCCI के चीफ सिलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा: रमेश पोवार सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल

BCCI के चीफ सिलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा: रमेश पोवार सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल

क्रिकेट
19 Oct 2026, 04:54 pm
हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से छोड़ी कप्तानी, अब किसे जिम्मेदारी ?

हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से छोड़ी कप्तानी, अब किसे जिम्मेदारी ?

क्रिकेट
6 Oct 2026, 05:54 pm
एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को गोल्ड: फाइनल में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, लगातार दूसरी बार स्वर्ण

एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को गोल्ड: फाइनल में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, लगातार दूसरी बार स्वर्ण

क्रिकेट
3 Oct 2026, 01:38 pm
Asian Games Cricket : श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

Asian Games Cricket : श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

क्रिकेट
1 Oct 2026, 02:34 pm
बुकिंग खुलते ही 2 घंटे में बिक गए सारे टिकट, इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच में सीट दिलाने के नाम पर हो रही ठगी

बुकिंग खुलते ही 2 घंटे में बिक गए सारे टिकट, इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच में सीट दिलाने के नाम पर हो रही ठगी

क्रिकेट
29 Sept 2026, 11:38 am
कोहली की ‘विराट’ पारी’; पहली बार एक इनिंग में लगाए 9 सिक्स, वेस्टइंडीज पर भारत की शानदार जीत

कोहली की ‘विराट’ पारी’; पहली बार एक इनिंग में लगाए 9 सिक्स, वेस्टइंडीज पर भारत की शानदार जीत

क्रिकेट
28 Sept 2026, 04:12 pm
'2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप', विराट कोहली का बड़ा बयान; कहा- ट्रॉफी के लिए पूरी जान लगा दूंगा

'2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप', विराट कोहली का बड़ा बयान; कहा- ट्रॉफी के लिए पूरी जान लगा दूंगा

क्रिकेट
26 Sept 2026, 06:33 pm
अभी-अभी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

12 Nov 2026
देश

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

12 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें