AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के जरिए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और निवेश की संभावनाओं को सामने लाना है। इस दौरान गांधीसागर की बड़ी ऊर्जा परियोजना के साथ मालवा क्षेत्र के औद्योगिक विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 12 Nov 2026
गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी
File Photo.

MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर-नीमच क्षेत्र में बन रही 11,500 करोड़ रुपये की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है। 1920 मेगावाट क्षमता वाली इस परियोजना में अतिरिक्त सौर और पवन ऊर्जा को स्टोर करके जरूरत के समय बिजली बनाई जाएगी। इसके निर्माण से अब तक करीब 4 हजार लोगों को रोजगार मिला है। परियोजना शुरू होने के बाद भी स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 18 नवंबर को मंदसौर जिले के गांधीसागर में कैबिनेट की विशेष बैठक करेंगे। यह डेस्टिनेशन कैबिनेट बैठक होगी। सरकार का उद्देश्य इस आयोजन के जरिए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और निवेश की संभावनाओं को सामने लाना है। इस दौरान गांधीसागर की बड़ी ऊर्जा परियोजना के साथ मालवा क्षेत्र के औद्योगिक विकास से जुड़े प्रस्तावों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

दिसंबर से शुरू होगा बिजली उत्पादन

ग्रीनको समूह इस परियोजना का निर्माण कर रहा है। इसे देश की सबसे बड़ी निर्माणाधीन स्वतंत्र पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजनाओं में शामिल बताया जा रहा है। परियोजना के पहले टर्बाइन सेट का संचालन दिसंबर 2026 में शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद जून 2027 तक पूरी परियोजना को चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसमें कुल 9 टर्बाइन लगाई जा रही हैं। पूरी क्षमता पर परियोजना लगातार 6 घंटे तक 1920 मेगावाट बिजली उपलब्ध करा सकेगी। इसकी सालाना ऊर्जा उत्पादन क्षमता लगभग 3,580 मिलियन यूनिट बताई गई है।

पानी से ऐसे बनेगी बिजली, बार-बार होगा इस्तेमाल

इस परियोजना की तकनीक इसे सामान्य बिजली घरों से अलग बनाती है। इसमें दो जलाशयों का इस्तेमाल किया जाएगा। गांधीसागर जलाशय को निचले जलाशय के रूप में उपयोग किया जाएगा, जबकि ऊपर एक नया जलाशय बनाया गया है।

दिन में जब सौर और पवन ऊर्जा से ज्यादा बिजली बनती है और मांग कम रहती है, तब इसी अतिरिक्त बिजली से पानी को नीचे से ऊपर पहुंचाया जाएगा। शाम या रात में जब बिजली की मांग बढ़ेगी, तब ऊपर जमा पानी को नीचे छोड़ा जाएगा। पानी के दबाव से टर्बाइन चलेंगी और बिजली तैयार होगी। इस तरह अतिरिक्त ग्रीन एनर्जी को जरूरत के समय इस्तेमाल किया जा सकेगा। परियोजना में पानी की लगातार खपत नहीं होगी, बल्कि उसे दोनों जलाशयों के बीच बार-बार इस्तेमाल किया जाएगा।

4 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

परियोजना के निर्माण कार्य में अभी तक करीब 4 हजार लोगों को रोजगार मिल चुका है। प्लांट शुरू होने के बाद इसके संचालन और रखरखाव के लिए लगभग 200 लोगों की जरूरत होगी। स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की बात भी कही गई है।

इस परियोजना से बनने वाली बिजली मध्यप्रदेश के साथ दूसरे राज्यों की बिजली वितरण कंपनियों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। खासकर शाम के समय जब बिजली की मांग बढ़ती है, तब यह परियोजना ग्रिड को अतिरिक्त बिजली देने में मदद करेगी।

कैबिनेट बैठक में उद्योगों पर भी नजर

18 नवंबर को होने वाली बैठक में केवल ऊर्जा परियोजना ही नहीं, बल्कि मालवा क्षेत्र में उद्योगों के विस्तार से जुड़े प्रस्ताव भी चर्चा में रह सकते हैं। मंदसौर में केमिकल पार्क, रतलाम में बायो प्लांट और मंदसौर के बसई में फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की योजनाएं संभावित एजेंडे में शामिल हैं।

इसके अलावा गांधीसागर क्षेत्र में पर्यटन, मत्स्य पालन और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने पर भी सरकार का फोकस है। यहां फ्लोटिंग फेस्टिवल, टेंट सिटी और वाटर स्पोर्ट्स जैसी गतिविधियों से पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। गांधीसागर पहले से ही 115 मेगावाट क्षमता वाले जलविद्युत गृह के लिए जाना जाता है। नई परियोजना शुरू होने के बाद इसकी पहचान बड़े ग्रीन एनर्जी स्टोरेज केंद्र के रूप में भी बनने की उम्मीद है। इससे मध्यप्रदेश को सौर और पवन ऊर्जा का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिल सकती है।

#Gandhi Sagar Hydro Project#Mohan Yadav#MP Cabinet Meeting#1920 MW Project#Green Energy#Mandsaur News#Neemuch news#Madhya Pradesh News#गांधीसागर परियोजना#मोहन यादव#ग्रीन एनर्जी#रोजगार

संबंधित खबरें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:24 pm
अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:59 pm
शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:37 pm
MP TET की गाइडलाइन जारी, 34 हजार शिक्षक देंगे परीक्षा; जानिए कब होगा पेपर, कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसा रहेगा पैटर्न

MP TET की गाइडलाइन जारी, 34 हजार शिक्षक देंगे परीक्षा; जानिए कब होगा पेपर, कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसा रहेगा पैटर्न

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 12:53 pm
इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आज से आगाज, पंकज आडवानी समेत 30 से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आज से आगाज, पंकज आडवानी समेत 30 से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 11:02 am
MP में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से भी कम रहा पारा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से भी कम रहा पारा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 10:07 am
MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 07:23 pm
अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 02:43 pm
भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 12:46 pm
मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 10:43 am
MP के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अमरकंटक सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अमरकंटक सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 10:23 am
उज्जैन को CM मोहन यादव की 1211 करोड़ की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा

उज्जैन को CM मोहन यादव की 1211 करोड़ की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा

मध्यप्रदेश
10 Nov 2026, 09:12 pm
अभी-अभी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

12 Nov 2026
देश

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

12 Nov 2026
देश

'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य

12 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें