AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›क्रिकेट›हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से छोड़ी कप्तानी, अब किसे जिम्मेदारी ?

हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से छोड़ी कप्तानी, अब किसे जिम्मेदारी ?

हरमनप्रीत कौर ने मंगलवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।

Uday Tagde
By Uday Tagde
Published: 6 Oct 2026
हरमनप्रीत कौर का बड़ा फैसला: क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से छोड़ी कप्तानी, अब किसे जिम्मेदारी ?
हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी

Harmanpreet Kaur Captaincy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट शेयर कर अपने इस फैसले की जानकारी दी। हरमनप्रीत ने कहा कि यह उनके लिए आसान फैसला नहीं था, क्योंकि इस सफर में वर्षों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगी भर उनके साथ रहेंगे। हालांकि वे एक खिलाड़ी के तौर पर खेलती रहेंगी। 

सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

हरमनप्रीत कौर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "आज, मैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी फॉर्मेट्स में कप्तानी छोड़ रही हूं। यह फैसला आसान नहीं है। इसमें बरसों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल शामिल हैं जो जिन्दगी भर मेरे साथ रहेंगे। हरमनप्रीत कौर ने अपने पोस्ट में कहा है, "मैंने इस टीम और भारतीय महिला क्रिकेट के लिए अपना सब कुछ दिया है। अपना खून-पसीना, अपना समय और कई बार, अपने खेल और निजी महत्वाकांक्षाओं का भी कुछ हिस्सा रही हूं, ऐसे पल भी आए जब मुझे अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन, अपनी तरक्की और अपनी चाहतों को एक तरफ़ रखना पड़ा, क्योंकि मेरा मानना ​​था कि टीम सबसे पहले है।"

‘कप्तान के तौर पर मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं’

हरमनप्रीत कौर ने लिखा कि एक कप्तान के तौर पर उन्हें कई मुश्किल फैसले लेने पड़े। ऐसे फैसले जो हमेशा समझ में नहीं आते थे, हमेशा आसान नहीं होते थे, और कभी-कभी पर्सनल कीमत चुकानी पड़ती थी। हरमनप्रीत ने लिखा, 'मैंने जो भी फैसला लिया, उसका एक ही मकसद था - इस टीम को बेहतर बनाना और दूसरे प्लेयर्स को आगे बढ़ने, खुद पर विश्वास करने और खुद का बेस्ट वर्जन बनने का मौका देना। मैंने सब कुछ देखा है। मैंने सबसे बुरे पल, दिल टूटना, बुराई, शक और वो दिन देखे हैं जब कुछ भी हमारे हिसाब से नहीं होता था। और मैंने सबसे अच्छा समय भी देखा है। जीत, जश्न, अपने देश को रिप्रेजेंट करने का गर्व, और वो पल जब हर कुर्बानी कामयाब हुई।'

कप्तानी में हरमनप्रीत का लंबा सफर

37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर ने भारत के लिए 2009 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे से इंटरनेशनल डेब्यू किया था। पिछले 10 साल बतौर कप्तान टीम इंडिया को अपनी सेवाएं दीं। 2016 में उन्हें पहली बार टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था। हरमनप्रीत पांच टेस्ट, 51 वनडे और 155 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत की कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में भारत ने कई एशिया कप, 2025 वनडे वर्ल्ड कप और एशियन गेम्स में बैक टू बैक दो गोल्ड मेडल जीते हैं। उनकी यह उपलब्धियां लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

अगला कप्तान कौन?

हरमनप्रीत कौर के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अगली कप्तान बनने की दौड़ में सबसे आगे स्मृति मंधान हैं, जो अभी उपकप्तान हैं। मंधाना लंबे समय से खेल रही हैं, जो सोमवार को बीसीसीआई की रिव्यू मीटिंग में भी शामिल थीं। इसी मीटिंग के एक दिन बाद हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने का एलान किया।

#Harmanpreet Kaur#Indian Women Cricket Team#Smriti Mandhana#Harmanpreet Kaur Resigns

संबंधित खबरें

भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा वनडे बारिश की वजह से रद्द, सीरीज में 2-0 से आगे टीम इंडिया

क्रिकेट
10 Nov 2026, 03:51 pm
भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, बर्थडे से पहले कोहली की 74 रनों की शानदार पारी; अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया, बर्थडे से पहले कोहली की 74 रनों की शानदार पारी; अर्शदीप ने झटके 4 विकेट

क्रिकेट
4 Nov 2026, 03:58 pm
न्यूजीलैंड में अपना पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी! ईशान किशान के टीम से बाहर होने के बाद बैटिंग कोच ने दिए संकेत

न्यूजीलैंड में अपना पहला मैच खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी! ईशान किशान के टीम से बाहर होने के बाद बैटिंग कोच ने दिए संकेत

क्रिकेट
23 Oct 2026, 06:21 pm
भारत ने टी-20 में किया सबसे बड़ा रनचेज, सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी

भारत ने टी-20 में किया सबसे बड़ा रनचेज, सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से शिकस्त दी

क्रिकेट
22 Oct 2026, 04:55 pm
99 रन पर 'कंगारू' ढेर, फॉलोऑन खेलने को मजबूर; 1970 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार ऐसा हुआ

99 रन पर 'कंगारू' ढेर, फॉलोऑन खेलने को मजबूर; 1970 के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार ऐसा हुआ

क्रिकेट
21 Oct 2026, 07:35 pm
BCCI के चीफ सिलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा: रमेश पोवार सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल

BCCI के चीफ सिलेक्टर बने प्रज्ञान ओझा: रमेश पोवार सीनियर सिलेक्शन कमेटी में शामिल

क्रिकेट
19 Oct 2026, 04:54 pm
एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को गोल्ड: फाइनल में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, लगातार दूसरी बार स्वर्ण

एशियन गेम्स में भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को गोल्ड: फाइनल में पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, लगातार दूसरी बार स्वर्ण

क्रिकेट
3 Oct 2026, 01:38 pm
Asian Games Cricket : श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

Asian Games Cricket : श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, पाकिस्तान से होगा महामुकाबला

क्रिकेट
1 Oct 2026, 02:34 pm
IND vs WI: गुवाहटी वनडे में रिकॉर्ड्स की बारिश! शुभमन गिल का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित की शानदार पारी

IND vs WI: गुवाहटी वनडे में रिकॉर्ड्स की बारिश! शुभमन गिल का सबसे तेज दोहरा शतक, रोहित की शानदार पारी

क्रिकेट
1 Oct 2026, 11:34 am
बुकिंग खुलते ही 2 घंटे में बिक गए सारे टिकट, इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच में सीट दिलाने के नाम पर हो रही ठगी

बुकिंग खुलते ही 2 घंटे में बिक गए सारे टिकट, इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच में सीट दिलाने के नाम पर हो रही ठगी

क्रिकेट
29 Sept 2026, 11:38 am
कोहली की ‘विराट’ पारी’; पहली बार एक इनिंग में लगाए 9 सिक्स, वेस्टइंडीज पर भारत की शानदार जीत

कोहली की ‘विराट’ पारी’; पहली बार एक इनिंग में लगाए 9 सिक्स, वेस्टइंडीज पर भारत की शानदार जीत

क्रिकेट
28 Sept 2026, 04:12 pm
'2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप', विराट कोहली का बड़ा बयान; कहा- ट्रॉफी के लिए पूरी जान लगा दूंगा

'2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप', विराट कोहली का बड़ा बयान; कहा- ट्रॉफी के लिए पूरी जान लगा दूंगा

क्रिकेट
26 Sept 2026, 06:33 pm
अभी-अभी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

12 Nov 2026
देश

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

12 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें