AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›Banana Farmers Relief : बुरहानपुर के 8000 से ज्यादा किसानों को 107 करोड़ की राहत! CM ने एक क्लिक में किए ट्रांसफर

Banana Farmers Relief : बुरहानपुर के 8000 से ज्यादा किसानों को 107 करोड़ की राहत! CM ने एक क्लिक में किए ट्रांसफर

Banana Farmers Relief : CM मोहन यादव ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 107 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

D
By Deeksha Nandini
Published: 30 Jul 2026
Banana Farmers Relief : बुरहानपुर के 8000 से ज्यादा किसानों को 107 करोड़ की राहत! CM ने एक क्लिक में किए ट्रांसफर
CM Mohan Yadav

Banana Farmers Relief : बुरहानपुर। मध्य प्रदेश सरकार ने बुरहानपुर जिले के केला उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए 107 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि जारी की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को सिंगल क्लिक के माध्यम से यह राशि सीधे 8,115 किसानों के बैंक खातों में अंतरित की। ये किसान मई और जून में खराब मौसम और प्राकृतिक आपदा के कारण केले की फसल खराब होने से प्रभावित हुए थे।

188 गांवों के किसानों को मिलेगा मुआवजे का लाभ

मुख्यमंत्री ने बताया कि बुरहानपुर नगर, बुरहानपुर ग्रामीण, नेपानगर और खकनार तहसील के कुल 188 गांवों में केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा था। प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुआवजा जारी किया है।

उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि किसानों को आर्थिक संकट से उबरने में मदद करेगी। सरकार का प्रयास है कि किसान फिर से अपनी खेती को मजबूत करें और उनकी आजीविका प्रभावित न हो।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जब तक किसानों के चेहरों पर दोबारा मुस्कान नहीं लौटती, तब तक सरकार हरसंभव सहयोग करती रहेगी।

बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नई तकनीक अपनाने का संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से बुरहानपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत राज्य सरकार 16 विभागों के सहयोग से किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है।

उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती, जैविक खेती और उद्यानिकी फसलों को अपनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और नई कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं।

खेती केवल खाद्यान्न उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उद्योगों को कच्चा माल मिलता है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होते हैं।

केले के उत्पादों से बुरहानपुर को मिल रही नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुरहानपुर अपनी उद्यानिकी फसलों, खासकर केले, हल्दी और कपास के उत्पादन के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। जिले में अब केले के रेशे से कपड़े, सजावटी वस्तुएं और अन्य उपयोगी उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

इन उत्पादों की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश और विदेश तक पहुंच रही है। इससे बुरहानपुर को नई पहचान मिलने के साथ स्थानीय किसानों और कारीगरों की आय बढ़ाने में भी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि कृषि आधारित उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पीएम मित्र पार्क और सिंचाई परियोजनाओं से किसानों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार में विकसित हो रहे पीएम मित्र पार्क का लाभ बुरहानपुर के कपास उत्पादक किसानों को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कपास पर लगने वाले मंडी टैक्स को आधा कर किसानों को बड़ी राहत दी है।

इसके साथ ही जिले में सिंचाई परियोजनाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है, ताकि हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुंच सके। सरकार कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने, उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए लगातार निवेश और विकास कार्य कर रही है।

ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्वालियर को टेलीकॉम सेक्टर का प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इसके लिए भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार के बीच नई दिल्ली में एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना है। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक अर्चना चिटनिस सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

#Banana Farmers Relief#MP CM Mohan Yadav#Burhanpur Farmers#Banana Crop Compensation#Banana Farmers Relief#Farmer Compensation

संबंधित खबरें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:24 pm
अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:59 pm
शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:37 pm
गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:16 pm
MP TET की गाइडलाइन जारी, 34 हजार शिक्षक देंगे परीक्षा; जानिए कब होगा पेपर, कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसा रहेगा पैटर्न

MP TET की गाइडलाइन जारी, 34 हजार शिक्षक देंगे परीक्षा; जानिए कब होगा पेपर, कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसा रहेगा पैटर्न

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 12:53 pm
इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आज से आगाज, पंकज आडवानी समेत 30 से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आज से आगाज, पंकज आडवानी समेत 30 से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 11:02 am
MP में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से भी कम रहा पारा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से भी कम रहा पारा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 10:07 am
MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 07:23 pm
अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 02:43 pm
भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 12:46 pm
मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 10:43 am
MP के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अमरकंटक सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अमरकंटक सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 10:23 am
अभी-अभी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

12 Nov 2026
देश

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

12 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें