'जिंदगी में डेडलाइन जरूरी', PM मोदी बोले- हर वादा पूरा किया, 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य
इस साल सम्मेलन की थीम 'स्मार्ट किसान, विकसित भारत' रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य खेती को सिर्फ परंपरागत काम तक सीमित रखने के बजाय इसे तकनीक, कारोबार और नए प्रयोगों से जोड़ना है।
PM Modi: देश में खेती को आधुनिक बनाने और किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में नई संभावनाओं पर चर्चा के लिए दिल्ली में बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इंडिया टुडे ग्रुप की ओर से आयोजित 'किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस 2026' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 नवंबर की रात 8 बजे किसानों को संबोधित करेंगे। दो दिवसीय यह सम्मेलन 11 और 12 नवंबर को भारत मंडपम में हो रहा है। इसमें देशभर से 2 हजार से ज्यादा किसान, कृषि विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, नीति बनाने वाले अधिकारी और उद्योग जगत से जुड़े लोग शामिल हो रहे हैं।
इस साल सम्मेलन की थीम 'स्मार्ट किसान, विकसित भारत' रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य खेती को सिर्फ परंपरागत काम तक सीमित रखने के बजाय इसे तकनीक, कारोबार और नए प्रयोगों से जोड़ना है।
AI और नई तकनीक से बदलेगी खेती की तस्वीर
सम्मेलन में खेती के सामने मौजूद चुनौतियों और उनके समाधान पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से लेकर प्रिसिजन फार्मिंग यानी जरूरत के हिसाब से खाद, पानी और संसाधनों के उपयोग पर चर्चा होगी। इसके अलावा मौसम में बदलाव के बीच फसलों को सुरक्षित रखने, नई किस्में विकसित करने और खेती की लागत कम करने जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल हैं।
कृषि क्षेत्र में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ने से किसानों को मौसम, मिट्टी और फसल की जरूरत के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकती है। इससे पानी और खाद का सही इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी। सम्मेलन में इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि छोटे किसानों तक आधुनिक तकनीक कैसे पहुंचाई जाए।
'संस्था के साथ ही जिंदगी में भी डेडलाइन जरूरी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 नवंबर को BJP मुख्यालय में आयोजित दिवाली मिलन समारोह में डेडलाइन को लेकर भी अहम बात कही। उन्होंने कहा कि डेडलाइन किसी व्यक्ति, संस्था और देश के लिए बहुत जरूरी होती है। भारत ने भी अपने विकास के लिए 2047 की समय सीमा तय की है। आजादी के 100 साल पूरे होने से पहले देश को विकसित राष्ट्र बनाना है। पीएम ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि देश 2047 तक इंतजार करेगा। भारत आज जो लक्ष्य तय करता है, उन्हें हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने पिछले 12 वर्षों में देश की सोलर क्षमता और स्टार्टअप इकोसिस्टम में हुए बदलावों का भी जिक्र किया।
दालों में आत्मनिर्भरता और किसानों की कमाई पर जोर
सम्मेलन में दलहन उत्पादन बढ़ाने और भारत को दालों के मामले में आत्मनिर्भर बनाने पर भी चर्चा हो रही है। इसके साथ प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन जैसी योजनाओं को भी चर्चा का हिस्सा बनाया गया है।
छोटे किसानों को खेती के साथ कारोबार से जोड़ना भी सम्मेलन का एक अहम उद्देश्य है। इसके लिए कृषि आधारित उद्योग, फूड प्रोसेसिंग, नए स्टार्टअप और कृषि उत्पादों के निर्यात की संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि किसानों को अपनी उपज का बेहतर बाजार और सही कीमत मिले तो उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी शामिल हुए
सम्मेलन के पहले दिन केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में करीब 20 प्रगतिशील किसान और पद्मश्री सम्मान प्राप्त किसान भी अपने अनुभव साझा कर रहे हैं। इन किसानों ने खेती में नए प्रयोगों, तकनीक के इस्तेमाल और कम संसाधनों में बेहतर उत्पादन के उदाहरणों को सामने रखा है।
किसानों को सीधे अपनी बात रखने का मौका
इस आयोजन की खास बात यह है कि इसमें किसानों को कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, सरकारी अधिकारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ एक मंच पर लाया गया है। इससे खेती से जुड़ी समस्याओं पर सीधे बातचीत करने और उनके व्यावहारिक समाधान तलाशने का मौका मिलेगा।
सम्मेलन के जरिए यह समझने की कोशिश की जा रही है कि आने वाले समय में भारतीय खेती को किस दिशा में आगे बढ़ाया जाए, ताकि उत्पादन बढ़ने के साथ किसानों की कमाई भी बढ़े। प्रधानमंत्री के संबोधन से कृषि क्षेत्र के लिए सरकार की प्राथमिकताओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी उम्मीदें हैं।
-2.jpg&w=3840&q=75)

-2.jpg&w=3840&q=75)

