AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›Datia Bypoll Result : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले घनश्याम सिंह, गिनाए बीजेपी की हार के बड़े कारण

Datia Bypoll Result : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले घनश्याम सिंह, गिनाए बीजेपी की हार के बड़े कारण

Datia Bypoll Result : घनश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम लोगों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। सरकार सिर्फ बड़े कारोबारियों के हित में काम कर रही।

D
By Deeksha Nandini
Published: 4 Aug 2026
Datia Bypoll Result : दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर बोले घनश्याम सिंह, गिनाए बीजेपी की हार के बड़े कारण
Ghanshyam Singh on Datia BJP Defeat

Datia Bypoll Result: मध्य प्रदेश। दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने जीत दर्ज करने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उनकी जीत के पीछे जनता की नाराजगी सबसे बड़ा कारण रही। उनके मुताबिक प्रदेश में किसानों, युवाओं और आम लोगों से जुड़े कई मुद्दों पर असंतोष बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने इन्हीं मुद्दों को ध्यान में रखकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। घनश्याम सिंह ने कहा कि उनकी साफ-सुथरी राजनीति और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का भी उन्हें लाभ मिला।

बीजेपी सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार और महंगाई के आरोप

घनश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा है और आम लोगों की समस्याओं पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बड़े कारोबारियों के हित में काम कर रही है। उनका कहना था कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम ऊंचे हैं, जबकि रोजमर्रा की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। उन्होंने दावा किया कि इन परिस्थितियों से आम जनता में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ी है।

किसानों और युवाओं के मुद्दे भी उठाए

कांग्रेस विधायक ने खाद वितरण की टोकन व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि टोकन लेने के लिए एंड्रॉयड फोन और इंटरनेट की जरूरत पड़ती है, जिससे कई किसानों को परेशानी होती है। उनका आरोप था कि किसानों को खाद लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। इसके साथ ही उन्होंने युवाओं की बेरोजगारी, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और रोजगार के सीमित अवसरों को भी बड़ा मुद्दा बताया। उनका कहना था कि इन कारणों से युवाओं में असंतोष बढ़ा है।

महिलाओं और कानून व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

घनश्याम सिंह ने कहा कि महिलाओं से किए गए कई वादे पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि कुछ योजनाओं को लेकर लोगों में पहले जैसा उत्साह नहीं है। इसके अलावा उन्होंने दतिया में नशे की बढ़ती सप्लाई, सट्टे और जुए के बढ़ते कारोबार पर भी चिंता जताई। उनका कहना था कि इससे युवा प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा सकारात्मक राजनीति में विश्वास रखते हैं और इसी वजह से जनता ने उन पर भरोसा जताया।

6016 वोटों से दर्ज की जीत

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बीजेपी के आशुतोष तिवारी को 6016 वोटों के अंतर से हराया। मतदान के बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर भीतरघात का आरोप लगाया था। बाद में पार्टी ने राजेंद्र भारती के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

Loading tweet...

#Datia Bypoll Result#Ghanshyam Singh#Congress Victory#BJP Datia Defeat Reason#MP Politics#Ghanshyam Singh on Datia BJP Defeat

संबंधित खबरें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:24 pm
अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:59 pm
शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:37 pm
गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:16 pm
MP TET की गाइडलाइन जारी, 34 हजार शिक्षक देंगे परीक्षा; जानिए कब होगा पेपर, कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसा रहेगा पैटर्न

MP TET की गाइडलाइन जारी, 34 हजार शिक्षक देंगे परीक्षा; जानिए कब होगा पेपर, कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसा रहेगा पैटर्न

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 12:53 pm
इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आज से आगाज, पंकज आडवानी समेत 30 से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आज से आगाज, पंकज आडवानी समेत 30 से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 11:02 am
MP में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से भी कम रहा पारा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से भी कम रहा पारा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 10:07 am
MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 07:23 pm
अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 02:43 pm
भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 12:46 pm
मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 10:43 am
MP के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अमरकंटक सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अमरकंटक सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 10:23 am
अभी-अभी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

12 Nov 2026
देश

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

12 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें