AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›भोपाल में धनतेरस पर एक हजार करोड़ का कारोबार! सोने-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स की जमकर होगी खरीदारी

भोपाल में धनतेरस पर एक हजार करोड़ का कारोबार! सोने-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स की जमकर होगी खरीदारी

धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। हालांकि, अब इस दिन इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, घरेलू उपकरण और सजावटी सामान की खरीदारी भी तेजी से बढ़ रही है।

Aayudh Team
By Aayudh Team
Published: 6 Nov 2026
भोपाल में धनतेरस पर एक हजार करोड़ का कारोबार! सोने-चांदी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स की जमकर होगी खरीदारी
सांकेतिक तस्वीर।

MP News: धनतेरस पर राजधानी भोपाल के बाजारों में इस बार जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, कपड़े और घर सजाने के सामान की बिक्री को लेकर कारोबारियों में उत्साह है। व्यापारियों के अनुमान के मुताबिक, धनतेरस पर भोपाल में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हो सकता है। त्योहार से पहले ही बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। चौक बाजार, न्यू मार्केट, दस नंबर, बिट्टन मार्केट और एमपी नगर में दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

धनतेरस पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। हालांकि, अब इस दिन इलेक्ट्रॉनिक्स, मोबाइल, घरेलू उपकरण और सजावटी सामान की खरीदारी भी तेजी से बढ़ रही है।कारोबारियों को उम्मीद है कि अलग-अलग सेक्टर में होने वाली बिक्री से इस बार बाजार को अच्छी रफ्तार मिलेगी।

सराफा बाजार में 150 करोड़ से ज्यादा की उम्मीद

धनतेरस पर सबसे ज्यादा नजर सोना-चांदी के कारोबार पर रहेगी। श्री सराफा एसोसिएशन चौक के सचिव अखिलेश मित्तल के मुताबिक, इस बार दिवाली सीजन में भोपाल का सोना-चांदी कारोबार 150 करोड़ रुपये के पार पहुंच सकता है। पिछले साल यह कारोबार करीब 100 से 125 करोड़ रुपये के बीच रहा था।

इस बार सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद ग्राहकों का रुझान बना हुआ है। करीब 15 दिन पहले से ही बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई थी। कई लोग धनतेरस के लिए पहले से गहनों की बुकिंग करा रहे हैं। महंगे गहनों के बजाय अब हल्के वजन की ज्वेलरी की मांग भी दिखाई दे रही है। एक, दो और तीन ग्राम के गहनों के साथ चांदी के सिक्के ग्राहकों की पसंद बन रहे हैं। कुछ ग्राहक पसंद के गहने पहले बुक कराकर धनतेरस के दिन डिलीवरी लेना चाहते हैं।

टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की भी खरीदारी

धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू उपकरणों का बाजार भी कारोबार को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव और मोबाइल जैसे उत्पादों की मांग बनी हुई है। कंपनियों और शोरूम की ओर से छूट, एक्सचेंज और किस्तों पर खरीदारी की सुविधा दी जा रही है।

इससे मध्यमवर्गीय परिवारों को अपने बजट के हिसाब से सामान खरीदने का मौका मिल रहा है। कई ग्राहक पुराने उपकरण बदलने की योजना के साथ बाजार पहुंच रहे हैं। एमपी नगर और अन्य व्यावसायिक क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर त्योहार को देखते हुए विशेष तैयारियां की गई हैं।

घर सजाने के सामान और मिट्टी के दीयों की मांग

दिवाली की सजावट के लिए भी बाजारों में कई विकल्प मौजूद हैं। डिजाइनर दीये, एलईडी झालर, सजावटी लैंप, मोमबत्तियां, बंदनवार और रंगोली के सामान की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। न्यू मार्केट और चौक बाजार में सजावटी सामान की अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध है। वहीं, फुटपाथों पर मिट्टी के दीये और पूजा की थाली बेचने वाले छोटे दुकानदारों को भी त्योहार से अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इससे स्थानीय कुम्हारों और छोटे व्यापारियों को फायदा मिल सकता है।

पटाखा बाजार में भी तैयारी पूरी

दीपावली की आतिशबाजी के लिए हलालपुर स्थित पटाखा बाजार में दुकानें सज गई हैं। यहां अलग-अलग तरह के पटाखे और आतिशबाजी का सामान उपलब्ध है। प्रशासन ने दुकानदारों को लाइसेंस की शर्तों का पालन करने, अग्निशमन यंत्र रखने और प्रतिबंधित पटाखों की बिक्री नहीं करने के निर्देश दिए हैं।

कुल मिलाकर धनतेरस पर भोपाल के बाजारों में खरीदारी का माहौल बनने लगा है। अब कारोबारियों की नजर त्योहार के दिन होने वाली बिक्री पर है। सोना-चांदी से लेकर घरेलू सामान तक, हर सेक्टर को इस बार बेहतर कारोबार की उम्मीद है।

#Bhopal Dhanteras 2026#Dhanteras Market Bhopal#Bhopal Business News#Dhanteras Shopping#Gold Silver Market#Electronics Market Bhopal#भोपाल धनतेरस#धनतेरस कारोबार#सोना चांदी बाजार#दिवाली खरीदारी

संबंधित खबरें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 05:24 pm
अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:59 pm
शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:37 pm
गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 04:16 pm
MP TET की गाइडलाइन जारी, 34 हजार शिक्षक देंगे परीक्षा; जानिए कब होगा पेपर, कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसा रहेगा पैटर्न

MP TET की गाइडलाइन जारी, 34 हजार शिक्षक देंगे परीक्षा; जानिए कब होगा पेपर, कब आएगा एडमिट कार्ड और कैसा रहेगा पैटर्न

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 12:53 pm
इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आज से आगाज, पंकज आडवानी समेत 30 से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

इंदौर में विश्व स्नूकर चैंपियनशिप का आज से आगाज, पंकज आडवानी समेत 30 से ज्यादा इंटरनेशनल खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 11:02 am
MP में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से भी कम रहा पारा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, भोपाल-जबलपुर में पचमढ़ी से भी कम रहा पारा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
12 Nov 2026, 10:07 am
MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 07:23 pm
अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 02:43 pm
भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 12:46 pm
मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 10:43 am
MP के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अमरकंटक सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अमरकंटक सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 10:23 am
अभी-अभी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

12 Nov 2026
देश

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

12 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें