AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›खेल›एशियन गेम्स 2026 का समापन: 21 गोल्ड के साथ भारत चौथे स्थान पर, टॉप पर चीन, देखिए फाइनल मेडल टैली

एशियन गेम्स 2026 का समापन: 21 गोल्ड के साथ भारत चौथे स्थान पर, टॉप पर चीन, देखिए फाइनल मेडल टैली

Asian Games 2026 में भारत ने 21 गोल्ड समेत कुल 85 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया। चीन 341 मेडल के साथ टॉप पर रहा।

Uday Tagde
By Uday Tagde
Published: 5 Oct 2026
एशियन गेम्स 2026 का समापन: 21 गोल्ड के साथ भारत चौथे स्थान पर, टॉप पर चीन, देखिए फाइनल मेडल टैली
क्लोजिंग सेरेमनी में नीरू ढांडा ने लहराया तिरंगा

Asian Games 2026 Closing Ceremony: एशियन गेम्स 2026 का रविवार (4 अक्टूबर) को समापान हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटिंग में दो गोल्ड समेत तीन मेडल जीतने वालीं नीरू ढांडा ध्वजवाहक रहीं। नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में हुई एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी का आगाज जापान के नेशनल एंथम के साथ हुआ। इसके बाद खिलाड़ियों की परेड शुरू हुई, जिसमें हर देश का प्रतिनिधित्व उनके ध्वजवाहक ने किया। भारतीय तिरंगे को शान से नीरू ढांडा ने लहराया। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (ओसीए) का झंडा कतर को सौंपा गया, जो एशियन गेम्स के 21वें संस्करण की मेजबानी करेगा।

भारत का एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन

भारत का प्रदर्शन एशियन गेम्स 2026 में शानदार रहा। देश ने कुल 85 मेडल जीते, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। भारत ने एशियन गेम्स का अंत अंक तालिका में चौथे स्थान पर रहते हुए किया। पहले स्थान पर चीन का कब्जा रहा, जिन्होंने कुल 341 मेडल अपने नाम किए। इसमें 169 गोल्ड, 89 सिल्वर और 83 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। मेजबान जापान कुल 269 मेडल के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जापान ने 83 गोल्ड, 95 सिल्वर और 91 ब्रॉन्ज मेडल जीते।

एशियन गेम्स 2026 की फाइनल मेडल टैली
एशियन गेम्स 2026 की फाइनल मेडल टैली

पिछले एशियन गेम्स में जीते थे 107 पदक

भारत ने पिछले एशियाई खेलों में रिकॉर्ड 107 पदक जीते थे। इनमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य शामिल हैं। इस बार कुल संख्या 85 रही। स्वर्ण की संख्या 21, रजत 27 और कांस्य 37 रही। यह एशियाई खेलों के इतिहास में भारत का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

भारत को इन खेल में मिला गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में कुल 43 खेलों में से भारत ने 20 खेलों में 85 मेडल जीते. हालांकि भारत ने सिर्फ 34 खेलों में भाग लिया था। तीरंदाजी में भारत का सबसे शानदार प्रदर्शन रहा. जिसमें उन्होंने 5 गोल्ड समेत कुल 9 मेडल जीते। इसके बाद शूटिंग और बॉक्सिंग में तीन-तीन गोल्ड मिले, जबकि क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी और कुश्ती में दो-दो गोल्ड जीते।

 कब होगा अगला एशियन गेम्स?

एशियन गेम्स के 21वें संस्करण की मेजबानी कतर (दोहा) करेगा, जो साल 2030 में आयोजित होगा। दोहा दूसरी बार एशियन गेम्स की मेजबानी करेगा, इससे पहले उन्होंने 2006 में भी इन खेलों की मेजबानी की थी। समापन समारोह में पारंपरिक तौर पर ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का झंडा आइची-नागोया से दोहा 2030 के प्रतिनिधियों को सौंप दिया गया।

#Asian Games 2026#Medal Tally#India 21 Gold#Asian Games Closing Ceremony#Team India

संबंधित खबरें

 दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले PM मोदी, बोले- जब जुनून जीत में बदलता है तो मेडल की चमक भी लाता है

दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले PM मोदी, बोले- जब जुनून जीत में बदलता है तो मेडल की चमक भी लाता है

खेल
15 Oct 2026, 05:44 pm
भारतीय महिला हॉकी टीम को 44 साल बाद गोल्ड, एशियन गेम्स में फाइनल में चीन को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम को 44 साल बाद गोल्ड, एशियन गेम्स में फाइनल में चीन को हराया

खेल
2 Oct 2026, 07:03 pm
Asian Games 2026: भारत को 10वां गोल्ड; तीरंदाजी में 3, शूटिंग में 1 गोल्ड, फाइनल में महिला हॉकी टीम

Asian Games 2026: भारत को 10वां गोल्ड; तीरंदाजी में 3, शूटिंग में 1 गोल्ड, फाइनल में महिला हॉकी टीम

खेल
30 Sept 2026, 06:28 pm
भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड: देश की बेटियों ने 4x400 मीटर रिले में रचा इतिहास, गुलवीर सिंह की हैट्रिक

भारत को एशियन गेम्स में छठा गोल्ड: देश की बेटियों ने 4x400 मीटर रिले में रचा इतिहास, गुलवीर सिंह की हैट्रिक

खेल
29 Sept 2026, 07:47 pm
Asian Games 2026: भारत के लिए ‘गोल्डन डे’; कबड्डी में आए 2 स्वर्ण पदक, तजिंदरपाल को शॉटपुट में सिल्वर

Asian Games 2026: भारत के लिए ‘गोल्डन डे’; कबड्डी में आए 2 स्वर्ण पदक, तजिंदरपाल को शॉटपुट में सिल्वर

खेल
26 Sept 2026, 08:01 pm
एशियन गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड, 2 मिनट में आए 2 मेडल, कबड्डी-स्क्वैश में भी टीम इंडिया का धमाल

एशियन गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड, 2 मिनट में आए 2 मेडल, कबड्डी-स्क्वैश में भी टीम इंडिया का धमाल

खेल
25 Sept 2026, 12:40 pm
एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड, भारतीय वूमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास

एशियन गेम्स 2026 में भारत को पहला गोल्ड, भारतीय वूमेंस क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को हराकर रचा इतिहास

खेल
22 Sept 2026, 01:52 pm
Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 मेडल, पाकिस्तान को टेबल टेनिस में किया क्लीन स्वीप

Asian Games 2026: भारत को अब तक 6 मेडल, पाकिस्तान को टेबल टेनिस में किया क्लीन स्वीप

खेल
21 Sept 2026, 07:58 pm
ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर

ब्रेंडन टेलर ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर

क्रिकेट
15 Sept 2026, 05:25 pm
भारत ने PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी, BCCI बोला- जो युद्ध की बात करता है, उससे ट्रॉफी नहीं लेंगे

भारत ने PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी, BCCI बोला- जो युद्ध की बात करता है, उससे ट्रॉफी नहीं लेंगे

क्रिकेट
14 Sept 2026, 02:46 pm
Indo-Nepal Badminton Tournament:  MP की बेटियों ने नेपाल में जीता गोल्ड ! फाइनल में चीन को दी मात

Indo-Nepal Badminton Tournament: MP की बेटियों ने नेपाल में जीता गोल्ड ! फाइनल में चीन को दी मात

मध्यप्रदेश
12 Aug 2026, 11:46 am
Commonwealth Games:  कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दो और मेडल, लवप्रीत ने जीता सिल्वर, सीमा के नाम ब्रॉन्ज

Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दो और मेडल, लवप्रीत ने जीता सिल्वर, सीमा के नाम ब्रॉन्ज

देश
31 Jul 2026, 12:02 pm
अभी-अभी

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन, 9 शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी की तबीयत बिगड़ी, भोपाल के पारुल अस्पताल में भर्ती; श्यामला हिल्स में रहता है परिवार

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

शिवराज सिंह चौहान की मां का त्रयोदशी कार्यक्रम, CM योगी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे; केंद्रीय मंत्री की बहू ने 'बाबा' के पैर छुए

12 Nov 2026
मध्यप्रदेश

गांधीनगर में 18 नवंबर को मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट, 11500 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी

12 Nov 2026
देश

SPM के CM चेहरा होंगे चंद्रेशखर आजाद, ओवैसी के साथ गठबंधन का किया ऐलान, UP की 403 सीटों पर उतारेंगे प्रत्याशी

12 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें