जेल से बाहर आते ही पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी फिर गिरफ्तार, फर्जी हथियार लाइसेंस से जुड़े तार
Anwar Qadri Arrest : हिंदू युवतियों के शोषण और कथित लव जिहाद फंडिंग मामले में जेल में बंद रहे अनवर कादरी को हाल ही में अदालत से जमानत मिली थी।
Anwar Qadri Arrest : मध्य प्रदेश। इंदौर के पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बार उन पर जम्मू-कश्मीर से कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हथियार का लाइसेंस बनवाने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दस्तावेजों की सत्यता की पड़ताल जारी है।
जमानत के बाद फिर हुई गिरफ्तारी
हिंदू युवतियों के शोषण और कथित लव जिहाद फंडिंग मामले में जेल में बंद रहे अनवर कादरी को हाल ही में अदालत से जमानत मिली थी। जेल से बाहर आते ही सदर बाजार पुलिस ने उन्हें एक अन्य मामले में हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर से हथियार का लाइसेंस हासिल करने के मामले में दर्ज शिकायत और जांच के आधार पर की गई है।
फर्जी दस्तावेजों से लाइसेंस लेने का आरोप
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि अनवर कादरी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर पहले 12 बोर बंदूक का लाइसेंस प्राप्त किया। इसके बाद उसी आधार पर पिस्तौल का लाइसेंस भी बनवाया गया। जांच के दौरान दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी मिलने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
पुलिस कर रही है विस्तृत जांच
अनवर कादरी पहले कांग्रेस के पार्षद रह चुके हैं। इससे पहले दर्ज गंभीर मामलों के बाद उनकी पार्षदी भी शून्य घोषित की जा चुकी थी। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हथियार लाइसेंस बनवाने की पूरी प्रक्रिया में किन दस्तावेजों का उपयोग किया गया और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)