Mahendra Kumar Goenka Arrested: 1000 करोड़ के कथित घोटाले में बड़ा एक्शन! दिल्ली से गिरफ्तार हुआ मास्टरमाइंड,जानिए पूरी खबर
Mahendra Kumar Goenka Arrested: 1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी मामले में महेंद्र गोयनका दिल्ली से गिरफ्तार हुआ। उस पर भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनी पर फर्जी दस्तावेजों से कब्जे का आरोप है।

Mahendra Kumar Goenka Arrested: कोलकाता पुलिस ने करीब 1000 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। उन पर भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनी पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जा करने और करोड़ों की संपत्तियों में गड़बड़ी करने का आरोप है।
दिल्ली से हुई गिरफ्तारी
कोलकाता पुलिस ने साइबर टीम और मुखबिरों की मदद से दिल्ली में छापेमारी कर महेंद्र गोयनका को गिरफ्तार किया। ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए कोलकाता ले जाया गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार मामला करीब 1000 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है।
फर्जी दस्तावेजों से कंपनी पर कब्जे का आरोप
आरोप है कि महेंद्र गोयनका ने भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनी 'मैसर्स यूरो प्रतीक इस्पात कंपनी' में फर्जी हस्ताक्षर और नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कंपनी के दो डायरेक्टरों को हटाया। इसके बाद अपने करीबी लोगों को कंपनी में जिम्मेदारी देकर संपत्तियों, एफडी और वित्तीय लेन-देन में कथित गड़बड़ी की।
तीन राज्यों में दर्ज हैं मामले
महेंद्र गोयनका के खिलाफ मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में कई एफआईआर दर्ज हैं। वहीं मुंबई स्थित एनसीएलटी (NCLT) भी अपने एक आदेश में गोयनका और उनकी पत्नी के कुछ वित्तीय लेन-देन पर टिप्पणी कर चुका है। उनकी एक अन्य कंपनी 'निसर्ग इस्पात' भी जांच एजेंसियों के रडार पर है।
कटनी में दर्ज हुई थी FIR
धोखाधड़ी का खुलासा होने के बाद कंपनी से जुड़े हरनीत लांबा और सुरेंद्र सलूजा ने कटनी के कोतवाली और माधवनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ताओं ने महेंद्र गोयनका को पूरी साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया है। अब गिरफ्तारी के बाद कटनी पुलिस भी आरोपी से पूछताछ के लिए कस्टडी की मांग कर सकती है
