AAYUDH LogoAAYUDH
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • ग्वालियर
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • जबलपुर
    • झाबुआ
    • टीकमगढ़
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • दमोह
    • देवास
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • नर्मदापुरम
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • पांढुर्णा
    • बड़वानी
    • बालाघाट
    • बुरहानपुर
    • बैतूल
    • भिंड
    • भोपाल
    • मंडला
    • मंदसौर
    • मऊगंज
    • मुरैना
    • मैहर
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रायसेन
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • शिवपुरी
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सीधी
    • सीहोर
    • हरदा
  • क्रिकेट
  • अपराध
  • आस्था
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
मैगज़ीन
होम
वीडियो
मध्य प्रदेश
मैगज़ीन
AAYUDH

मध्य प्रदेश की ताज़ा खबरें, राजनीति, क्राइम, शिक्षा, रोजगार और देश की प्रमुख हिंदी खबरों के लिए पढ़ें AAYUDH News

न दैन्यं न पलायनम्

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • वीडियो
  • हमारे बारे में

Contact

AddressE3/279, E-3, Arera Colony, Bhopal, Madhya Pradesh Hours: Monday to Sunday, 24/7
mediaaayudh@gmail.com91 6232535772

Copyright © 2026 AAYUDH. All Rights Reserved.

About UsTerms & ConditionsPrivacy PolicyContact Us
होम›मध्यप्रदेश›MP News: बालाघाट में आदिवासियों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, दी ये बड़ी सौगात

MP News: बालाघाट में आदिवासियों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, दी ये बड़ी सौगात

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट दौरे के दौरान पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए 225 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात दी।

A
By Admin
Published: 29 Aug 2026
MP News: बालाघाट में आदिवासियों के बीच पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, दी ये बड़ी सौगात
बालाघाट की लाड़ली बहनों ने सीएम डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 अगस्त को बालाघाट पहुंचे। उन्होंने पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे ग्राम बोंदारी में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया। वे उनके बीच बैठे, जनजातीय समाज की समस्याएं सुनीं और उन्हें हल किया। उन्होंने पशुपालन को बढ़ावा, आवास सुविधा, पोषण आहार के उपयोग की आदत विकसित करने के लिए जन जाग्रति अभियान, वन विभाग के सहयोग, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार के अवसर बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा की। उन्होंने सभी सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए।

100 गावों के विकास के लिए पहल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट में 100 गांवों के समग्र विकास के लिए 225 करोड़ रुपये की विकास और आजीविका पहल आगे बढ़ाने की घोषणा की। इस पहल का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करते हुए ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। कार्यक्रम से पहले बालाघाट की लाड़ली बहनों ने सीएम डॉ. मोहन यादव को राखी भी बांधी।

225 करोड़ रुपए में होंगे विकास कार्य

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का स्पष्ट संकल्प 'सुरक्षा के साथ विकास और विकास के साथ रोजगार' का है। नक्सलवाद के प्रभाव से मुक्त हुए क्षेत्रों में अब सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 225 करोड़ रुपये की इस विकास पहल के अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास, ऊर्जा, शिक्षा, उद्योग, महिला एवं बाल विकास, आयुष, खाद्य, मत्स्य, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, जनजातीय कार्य एवं पर्यटन सहित विभिन्न विभागों के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक अधोसंरचना के विकास के कार्य किए जाएंगे।

युवाओं को जोड़ना है अवसरों से

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लक्ष्य केवल सड़क बनाने का नहीं, बल्कि सड़क को बाजार से, गांव को रोजगार से और युवाओं को अवसरों से जोड़ने का है। बालाघाट में एमएसएमई और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए अपने ही क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर विकसित किए जाएंगे। कृषि, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण को ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने का माध्यम बनाया जाएगा।

युवाओं को स्किल देने की कोशिश

सीएम ने कहा कि प्रयास रहेगा कि गांव में पैदा होने वाले उत्पादों का स्थानीय स्तर पर ही मूल्यवर्धन हो और उन्हें देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि महिलाओं और स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों और छोटे उद्यमों से जोड़कर परिवारों की आय बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा। युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाने के लिए कौशल, प्रशिक्षण और उद्यमिता के अवसर बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बालाघाट की प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत को देखते हुए पर्यटन, ईको-टूरिज्म और ट्राइबल टूरिज्म को भी नई ऊंचाई देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

नक्सल से विकास की ओर- सुरक्षित बालाघाट, समृद्ध बालाघाट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बालाघाट एक नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। ऐसा बालाघाट जो नक्सलमुक्त भी हो और विकास एवं रोजगार के नए अवसरों से परिपूर्ण भी हो। उन्होंने कहा कि नक्सलमुक्त बालाघाट हमारी उपलब्धि है, लेकिन समृद्ध और आत्मनिर्भर बालाघाट हमारा अगला लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि हर गांव में विकास, हर युवा को अवसर, हर परिवार की आय में वृद्धि और हर समाज को सम्मान मिले। सुरक्षित बालाघाट को समृद्ध बालाघाट में बदलने के लिए सामाजिक अधोसंरचना और आर्थिक गतिविधियों का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त हुए क्षेत्रों में विकास की पहुंच को अंतिम व्यक्ति तक ले जाना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं के साथ-साथ स्थानीय संसाधनों पर आधारित रोजगार के अवसर भी विकसित किए जाएंगे।

 बैगा समाज के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैगा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बैगा समाज मध्यप्रदेश की गौरवशाली जनजातीय विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसके विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बैगा परिवारों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, आवास, सड़क, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।बैगा युवाओं को शिक्षा, कौशल, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बैगा समाज की पारंपरिक कला, संस्कृति, ज्ञान और स्थानीय उत्पादों को आजीविका तथा बाजार से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। सरकार का उद्देश्य है कि बैगा समाज सम्मान, अधिकार और अवसर के साथ विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि बैगा समाज के बच्चों का भविष्य बेहतर हो, युवाओं को रोजगार मिले, महिलाओं की आय बढ़े और प्रत्येक परिवार के जीवन में खुशहाली आए, इसके लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, सांसद भारती पारधी, मंत्री संपतिया उइके, स्थानीय विधायक संजय उइके एवं मधु भगत सहित सरपंच और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

#Balaghat#CMMohanYadav#MadhyaPradesh#NaxalFreeBalaghat#BaigaSamaj

संबंधित खबरें

MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 07:23 pm
अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 02:43 pm
भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 12:46 pm
मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश के 9 शहरों को आज मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार, भोपाल का नाम सूची से गायब; सामने आई पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 10:43 am
MP के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अमरकंटक सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

MP के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, अमरकंटक सबसे ठंडा; जानिए अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम

मध्यप्रदेश
11 Nov 2026, 10:23 am
उज्जैन को CM मोहन यादव की 1211 करोड़ की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा

उज्जैन को CM मोहन यादव की 1211 करोड़ की सौगात, किसानों को जमीन के बदले मिलेगा 4 गुना मुआवजा

मध्यप्रदेश
10 Nov 2026, 09:12 pm
MP में हर साल तैयार होंगे गोवंश के 1 लाख भ्रूण, CM मोहन यादव ने किया 50 एकड़ के प्रोजेक्ट का ऐलान

MP में हर साल तैयार होंगे गोवंश के 1 लाख भ्रूण, CM मोहन यादव ने किया 50 एकड़ के प्रोजेक्ट का ऐलान

मध्यप्रदेश
10 Nov 2026, 11:15 am
MP में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, पहली बार 11°C से नीचे पहुंचा पारा; जानिए अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

MP में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, पहली बार 11°C से नीचे पहुंचा पारा; जानिए अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम?

मध्यप्रदेश
10 Nov 2026, 10:18 am
ओरछा में CM मोहन यादव का अलग अंदाज, रामराजा के दरबार में बजाई झांझर, जमीन पर बैठकर भजन सुना

ओरछा में CM मोहन यादव का अलग अंदाज, रामराजा के दरबार में बजाई झांझर, जमीन पर बैठकर भजन सुना

मध्यप्रदेश
7 Nov 2026, 05:13 pm
MP में बांग्लादेशियों के 31 फर्जी पासपोर्ट रद्द, डबरा के बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 पासपोर्ट; 5 आरोपी गिरफ्तार

MP में बांग्लादेशियों के 31 फर्जी पासपोर्ट रद्द, डबरा के बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 पासपोर्ट; 5 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश
7 Nov 2026, 01:41 pm
MP में आरक्षक की भर्ती के लिए इंजीनियरों की भरमार, PhD होल्डर भी बनना चाहते हैं कांस्टेबल

MP में आरक्षक की भर्ती के लिए इंजीनियरों की भरमार, PhD होल्डर भी बनना चाहते हैं कांस्टेबल

मध्यप्रदेश
7 Nov 2026, 11:03 am
भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, CM से मुलाकात के बाद इन 8 मांगों पर बनी सहमति

भोपाल में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, CM से मुलाकात के बाद इन 8 मांगों पर बनी सहमति

भोपाल
7 Nov 2026, 10:57 am
अभी-अभी

MP में खेती पर बढ़ेगा निवेश, लागत घटाने के लिए CM मोहन यादव ने बताया नया रोडमैप

11 Nov 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, बाइक से आए हमलावरों ने चलाईं गोलियां; 3 जवान घायल

11 Nov 2026
मध्यप्रदेश

अयोध्या में रामलला विराजे, अब मथुरा में मुस्कुराएंगे गोपाल कृष्ण’, CM मोहन यादव के बयान से फिर चर्चा तेज

11 Nov 2026
मध्यप्रदेश

भोपाल में 19 नवंबर से एशियन वीमेंस चैंपियन ट्रॉफी, MP में पहली बार आयोजन; 6 देशों के 150 से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

11 Nov 2026
मनोरंजन

दुनियाभर में बजा रामायण का डंका, ऑस्कर की रेस में शामिल हुई रणबीर कपूर की फिल्म!

11 Nov 2026
Community

Aayudh WhatsApp Channel

हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले अपने WhatsApp पर पाने के लिए अभी चैनल से जुड़ें!

अभी जुड़ें