CJP Delegation met Nadda : प्रदर्शनकारी धरना समाप्त करें...CJP डेलिगेशन से मुलाकात के बाद बोले जेपी नड्डा
CJP Delegation met Nadda : रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय गृह सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) प्रमुख के बीच अहम बैठक हुई।
CJP Delegation met Nadda : नई दिल्ली। कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्रीय गृह सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त और इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) प्रमुख के बीच अहम बैठक हुई। बैठक में संसद मार्च, राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शन से जुड़े हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर छात्रों से धरना खत्म करने की अपील की है। साथ ही सरकार के सूत्रों ने बताया कि जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को जबरदस्ती नहीं हटाया जाएगा।
जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और संसद मार्ग के बीच प्रदर्शनकारियों को हटाने का अभियान चलाया। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।
इस दौरान कनॉट प्लेस में हालात सामान्य हो गए, हालांकि कुछ समय तक वहां भी भीड़ बनी रही। प्रदर्शनकारियों के हटने के बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य होने लगा, लेकिन मध्य दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।
जेपी नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल
प्रदर्शन के बीच CJP के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। पार्टी की ओर से सौरव दास और आशुतोष रांका ने आंदोलन से जुड़ी मांगों का ज्ञापन मंत्री को सौंपा।
CJP नेताओं का कहना है कि जेपी नड्डा ने उनकी बात गंभीरता और सहानुभूति के साथ सुनी। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करेगी। पार्टी ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने और कानून का पालन करने की भी अपील की है।
अभिजीत दिपके की हिरासत पर पुलिस ने दी सफाई
सोशल मीडिया पर CJP संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने की खबरें तेजी से वायरल हुईं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इन दावों को पूरी तरह भ्रामक बताया। पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट जारी कर कहा कि अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने की खबर गलत है और वह मंच पर मौजूद हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से बचें।
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने धरना खत्म करने की अपील की
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों के साथ अपनी मुलाकात पर कहा, 'आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 AM से ही हमारी बातचीत जारी है। सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुलाकात हुई। उनके डेलीगेशन के साथ विस्तार से पहले मौखिक चर्चा हुई और उनके द्वारा लगभग 4 बजे मुझे लिखित याचिका दी गई। मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अनुरोध किया कि वे अपने धरने को समाप्त करें और सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन की मदद करें।'
कॉकरोच जनता पार्टी की सरकार से ये 4 प्रमुख मांगें
कॉकरोच जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को जो ज्ञापन सौंपकर मांग की कि सोनम वांगचुक को अस्पताल से रिहा किया जाए और उनकी आवाजाही पर कोई रोक न हो। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा या उन्हें पद से हटाया जाए। नीट 2026 पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले सभी अभ्यर्थियों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
सीजेपी ने कहा, 'हम यह भी मांग करते हैं कि दिल्ली पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग तुरंत बंद करे, क्योंकि हमारी मांगें जायज हैं और भारत के युवाओं की आकांक्षाओं के अनुरूप हैं।' वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, "हमने जेपी नड्डा से दो बार मुलाकात की। बैठक के दौरान हमने अपनी तीन मांगें रखीं।